कुम्भराज: समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायत समाधान के आदेश
Kumbhraj, Guna | May 18, 2026 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में 18 मई को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय समय सीमा बैठक हुई। जिले में ज्ञान भारतम् पोर्टल के लिए ऐतिहासिक धरोहरों का संकलन करने, एसडीएम को चौपाल लगाने, शिकायतों के समाधान, बिजली कटौती, पेयजल आपूर्ति, नरवाई जलाने की घटनाओं पर सतर्कता, ड्रॉप आउट बच्चों पर फोकस, आंगनबाड़ी केंद्रो की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।