सुल्तानगंज: दुकान के पीछे 10 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में गिरा मासूम, मौत से परिवार में मचा कोहराम
सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर में शनिवार की रात एक हृदयविदारक हादसे में 17 माह के मासूम बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक मासूम की पहचान मसदी पंचायत के शिवनंदनपुर वार्ड संख्या 8 निवासी विवेक कुमार बिंद के पुत्र विराट कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 12 बजे परिवार क