बिंदकी: डीघ गांव में कूड़ा फेंकने के विवाद में अधेड़ के साथ की गई मारपीट, दो लोग गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के डीघ गांव में कूड़ा फेंकने के विवाद में रवि मिलन उम्र 55 वर्ष के साथ मारपीट कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शशिकांत उम्र 29 वर्ष तथा नीरज उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया पुलिस ने गुरुवार को दिन में करीब 3:00 बजे कानूनी कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार कूड़ा फेंकने के विवाद में रवि मिलन के साथ मारपीट की गई।