पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद
थाना कैथवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कैफ पुत्र मुस्ताक निवासी ओलन्दा के कब्जे से 2.25 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और प्लास्टिक की थैली बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार शाम 4 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।