प्रतापगढ़: सदर से तेलियाचौराहा मार्ग बना 'कूड़ा कॉरिडोर', बदहाल व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
प्रतापगढ़ के सदर से तेलियाचौराहा मार्ग पर फैली गंदगी और जाम नालियों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। नाली में जमा कचरा और बदबू से राहगीरों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। गुरुवार दोपहर 12.30 बजे स्थानीय निवासियों का आरोप है कि महीनों से सफाई न होने के कारण यह स्थान बीमारियों का गढ़ बन चुका है। प्रशासन की अनदेखी पर जनता ने कड़े सवाल उठाए हैं।