घाटमपुर: कस्बे के तहसील के पास ट्रक ने पैदल सड़क पर चल रहे अधेड़ को मारी टक्कर, घायल होकर रेफर किया गया
घाटमपुर कस्बे के तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे अधेड़ के पैर में ट्रक चढ़ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।वही स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।