बीना: आगासोद रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से रिफाइनरी कंपनी कर्मचारी की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Sep 9, 2026 बिना थाना क्षेत्र अंतर्गत आगासौद रोड पर सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय रिफाइनरी कंपनी कर्मचारि की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओपी अजय कुमार सब इंस्पेक्टर लखन राज, प्रधान आरक्षक गजेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के आने के बाद पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करावेगी।