हज़ारीबाग: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पहला चरण मई से शुरू, डिजिटल और सेल्फ-एन्यूमरेशन पर रहेगा जोर
भारत की जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह देश का एक महत्वपूर्ण और विशाल प्रशासनिक कार्य है, जिसे संविधान के अनुच्छेद 246 और जनगणना अधिनियम 1948 के तहत संचालित किया जाता है। वर्ष 1872 से शुरू हुई जनगणना परंपरा के तहत यह 16वीं और स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी। कोविड-19 महामारी के कारण 2021 की जनगणना नहीं हो पाई थी, जिसके बाद अब 2027 में