शामली: शामली जिले के तलवा माजरा बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में 4 साल की बच्ची की हुई मौत
Shamli, Shamli | Aug 16, 2026 रविवार को गांव बंतीखेड़ा निवासी शाहिद अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर ट्राली में कुछ ईट लेकर सरधना जा रहा था। तलवा माजरा बस स्टैंड के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने उनकी ट्राली में टक्कर मार दी, जिसके चलते ट्रॉली में सवार शाहिद की 4 साल की बेटी साहिबा नीचे गिरकर घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।