पीएम पोषण शक्ति योजना अंतर्गत कुकिंग प्रतियोगता आयोजित
प्राथमिक विद्यालय इन्द्रपुरा की मनीषा नागर को मिला प्रथम पुरस्कार
-----
#श्योपुर-/ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में संलग्न रसोईयों के लिए कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में श्योपुर विकासखण्ड विकासखण्ड के प्रायमरी और मिडिल स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोईयों द्वारा भाग लिया गया। नगरपालिका ऑडिटोरियम श्योपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में 45 रसोईयों ने भागीदारी की तथा गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी पाक कलां का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले रसोईयों को पुरस्कार राशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कुकिंग प्रतियोगिता के दौरान रसोईयों द्वारा तैयार किये गये व्यंजनों का भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण द्वारा भी स्वाद लिया गया।
स्कूली छात्रों को गुणवत्तपूर्ण तथा स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय इन्द्रपुरा की रसोईया श्रीमती मनीषा नागर प्रथम स्थान पर रही, जिनमें 5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही श्रीमती कृष्णा बाई उतनवाड विद्यालय एवं श्रीमती गुड्डी बाई ढोढर विद्यालय को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान के लिए 3-3 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। तृतीय स्थान के लिए श्रीमती दादो बाई ढोढर, श्रीमती मेवा बाई मकडावदा तथा श्रीमती राममूर्ति बाई रामनगर को 2-2 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा श्रीमती भंवती बाई मानपुर, श्रीमती मूर्ति बाई माली बस्ती एवं श्रीमती कौशल्या बाई सोईकलां को 1-1 हजार रूपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया, डीपीसी श्री भूपेन्द्र शर्मा, सीईओ जनपद श्री एसएस भटनागर, जिला साक्षरता समन्वयक प्रोढ शिक्षा श्री रामप्रताप सिंह जादौन, बीआरसीसी श्री सतेन्द्र सिंह रावत, प्राचार्य श्री अजय रावत, श्री रामबाई वर्मा, श्री हरी प्रसाद सरस, श्री रवि कुमार शाक्य, श्रीमती नीतू सिंह, श्री संजय शाक्य, श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री गौरव अवस्थी, श्री राघवेन्द्र जाटव, श्री रामगोपाल माहौर, श्री नरपति जाटव आदि उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
36 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026