Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
projssheopur
प्राचीन गौरव और आधुनिक प्रगति का अद्भुत संगम। यही है विकसित भारत का मार्ग। Narendra Modi PMO India #12YearsOfVikasBhiVirasatBhi
Sheopur, Madhya Pradesh
| Jun 18, 2026
#12yearsofvikasbhivirasatbhi
MORE NEWS
प्राचीन गौरव और आधुनिक प्रगति का अद्भुत संगम। यही है विकसित भारत का मार्ग। Narendra Modi @PMOIndia #12YearsOfVikasBhiVirasatBhi
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026
एआई आधारित पाठ्यक्रम पर द्वितीय बैच का प्रशिक्षण शुरू ------ #श्योपुर-/ भारत सरकार, नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अन्तर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेंशन के तकनीकी सहयोग से कराहल ब्लॉक अंतर्गत माध्यमिक शिक्षको के लिए एआई -आधारित पाठ्यक्रम पर द्वितीय बैच के प्रशिक्षण का आज शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक फैलो सुश्री दीपांशी जादौन, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन डीजीएम श्री सत्यप्रकाश नायक, ट्रेनिंग मैनेजर सुश्री प्रीति द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शहजाद पठान, विकासखण्ड प्रबंधक श्री नीतेश बैरागी आदि उपस्थित रहें। जनजातीय छात्रों को एआई पाठ्यक्रम में सक्षम बनाने के लिए शिक्षकों के सशक्तिकरण हेतु आयोजित प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एआई आधारित शैक्षिक गतिविधियाँ, विषय-वस्तु (मेटर) के रूप में छात्रों का मार्गदर्शन करने के तरीके, और कक्षा-स्तर पर गतिविधियों का संचालन व मूल्यांकन के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026
अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरपालिका ऑडिटोरियम में होगा ------- #श्योपुर-/ अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर जिला एवं ब्लॉक तथा पंचायत स्तर पर सामुहिक योग कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरपालिका के शिवपुरी रोड स्थित आडीटोरियम में होगा। स्वस्थ्य जीवन और दीर्घ आयु के लिए योग थीम पर सामुहिक योग का कार्यक्रम प्रातः 06 बजे से शुरू होगा। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित संपूर्ण जिले में मुख्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व वर्षो की भांति 21 जून 2022 को 12वे अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए स्वस्थ्य जीवन और दीर्घ आयु के लिए योग थीम निर्धारित की गई है। जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह 6 बजे से 7.45 बजे तक योग संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, नगरपालिका आडीटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रातः 6 बजे से 7.45 बजे तक मुख्य कार्यक्रम होंगे। प्रातः 06 बजे से प्रातः 6.30 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन होगा, इसके उपरांत प्रातः 6.30 बजे से 6.45 बजे तक कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। ततपश्चात् प्रातः 6.45 बजे से 7 बजे तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण संपन्न होगा। प्रातः 7 बजे से 7.45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास किया जायेगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि श्योपुर जिले के सभी पंचायतों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पीएससी, सीएससी, स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष संस्थाएं आदि विभिन्न स्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उक्त संस्थाओं में योग अभ्यास काउंटडाउन कार्यक्रम प्रतिदिन किया जा रहा है, जिसकी यूट्यूब लिंक आयुष विभाग द्वारा प्रतिदिन संबंधित विभाग को दी जा रही है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026
पीएम पोषण शक्ति योजना अंतर्गत कुकिंग प्रतियोगता आयोजित प्राथमिक विद्यालय इन्द्रपुरा की मनीषा नागर को मिला प्रथम पुरस्कार ----- #श्योपुर-/ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में संलग्न रसोईयों के लिए कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में श्योपुर विकासखण्ड विकासखण्ड के प्रायमरी और मिडिल स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोईयों द्वारा भाग लिया गया। नगरपालिका ऑडिटोरियम श्योपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में 45 रसोईयों ने भागीदारी की तथा गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी पाक कलां का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले रसोईयों को पुरस्कार राशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कुकिंग प्रतियोगिता के दौरान रसोईयों द्वारा तैयार किये गये व्यंजनों का भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण द्वारा भी स्वाद लिया गया। स्कूली छात्रों को गुणवत्तपूर्ण तथा स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय इन्द्रपुरा की रसोईया श्रीमती मनीषा नागर प्रथम स्थान पर रही, जिनमें 5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही श्रीमती कृष्णा बाई उतनवाड विद्यालय एवं श्रीमती गुड्डी बाई ढोढर विद्यालय को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान के लिए 3-3 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। तृतीय स्थान के लिए श्रीमती दादो बाई ढोढर, श्रीमती मेवा बाई मकडावदा तथा श्रीमती राममूर्ति बाई रामनगर को 2-2 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा श्रीमती भंवती बाई मानपुर, श्रीमती मूर्ति बाई माली बस्ती एवं श्रीमती कौशल्या बाई सोईकलां को 1-1 हजार रूपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया, डीपीसी श्री भूपेन्द्र शर्मा, सीईओ जनपद श्री एसएस भटनागर, जिला साक्षरता समन्वयक प्रोढ शिक्षा श्री रामप्रताप सिंह जादौन, बीआरसीसी श्री सतेन्द्र सिंह रावत, प्राचार्य श्री अजय रावत, श्री रामबाई वर्मा, श्री हरी प्रसाद सरस, श्री रवि कुमार शाक्य, श्रीमती नीतू सिंह, श्री संजय शाक्य, श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री गौरव अवस्थी, श्री राघवेन्द्र जाटव, श्री रामगोपाल माहौर, श्री नरपति जाटव आदि उपस्थित रहें। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026