छपरा सिवान रेल खंड पर दाउदपुर रेलवे स्टेशन के समीप 59 ए बनवार डाला के पास शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार करीब 3:00 बजे महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में कर पहचान करने के प्रयास में जुट गई है।