दलसिंहसराय: दलसिंहसराय में कांवरिया पथ की मरम्मत के लिए प्रशासन के निर्देश पर कवायद शुरू
दलसिंहसराय में कांवरिया पथ के मरमती को लेकर प्रशासनिक निर्देश जारी किए जाने के बाद अब कवायद शुरू हो गई है। बताया जाता है कि एसडीओ के द्वारा गंगा घाट से थानेश्वर स्थान तक जाने वाली कांवरिया पथ का जायजा लेते हुए कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया था जिसके आलोक में अब काम शुरू होता नजर आ रहा है।