सिकंदराराऊ: जीटी रोड पर गश्त के दौरान 3 बाइक सवार युवकों ने पुलिस टीम से की अभद्रता, पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने ले गई
पेट्रोलिंग पर निकले बाइक सवार उपनिरीक्षक व अन्य कांस्टेबलों ने जीटी रोड पर संदिग्ध स्थिति में जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को हाथ देकर रुकने का इशारा किया। एक युवक बाइक से उतरकर पुलिस से उलझ गया और उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने वर्दी पर भी हाथ डाला। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने थोड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को पकड़ लिया।