दमोह: प्रशिक्षण वर्ग में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह व सांसद राहुल सिंह ने कार्यकर्ताओं संग गाया भजन, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | May 10, 2026 दमोह में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के दौरान शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जबलपुर रोड स्थित रॉयल दमयंती पैलेस में भजन संध्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी और सांसद राहुल सिंह लोधी कार्यकर्ताओं के साथ “लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा” भजन का आनंद लेते नजर आए।