सुल्तानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी के नामांकन में पहुंचे मंत्री आशीष पटेल,मीडिया से बात कर दी प्रतिक्रिया
योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल आज मेनका गांधी के नामांकन में शामिल होने सुल्तानपुर पहुंचे।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी आज जिस तरह अपने लाव-लश्कर के साथ नामांकन के लिए निकली हैं उसको देखकर आपको यह लग रहा होगा कि अबकी बार वह 4लाख से ज्यादा मतों से यहां से जीत दर्ज करेंगीं।हम सब प्रधानमंत्री मोदी के सिपाही है।