सुल्तानपुर: वरुण नहीं लड़ेंगे रायबरेली से चुनाव, सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी ने दी जानकारी
सुल्तानपुर में मीडिया से बात करते हुए मेनका गांधी ने बुधवार को साफ कर दिया है कि वरुण गांधी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी नहीं आने पर कहा हमसे सुल्तानपुर के बारे में बात कीजिए। उन्होंने आरक्षण खत्म के मुद्दे पर विपक्ष पर ग़लत प्रचार का आरोप लगाया है।