सुल्तानपुर: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए मुसीबत बनी अमृत भारत योजना, परिसर में खुदे गड्ढों से यात्री परेशान
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत जीर्णोद्धार हो रहा। ऐसे में अब स्टेशन परिसर में बड़े बड़े गड्ढे खुद गए हैं। जिस कारण ट्रेन के आने और जाने के समय यात्रियों की भीड़ लग रही। वैकल्पिक रास्ता नहीं देने से लोगों को इस गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।