सुल्तानपुर: मोतिगरपुर में बीते माह पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के आरोपी की जमानत न्यायाधीश ने की खारिज
मोतिगरपुर थानाक्षेत्र में बीते माह पुलिस टीम पर हमला करने व अवैध हथियार बरामदगी के मामले में आरोपी अखंड प्रताप सिंह की जमानत न्यायाधीश संतोष कुमार ने खारिज कर दी है।अभियोजन के मुताबिक पीपरपुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर निवासी अखंड प्रताप सिंह ने साथियों के साथ मिलकर बीते 27 मार्च को थानाध्यक्ष ज्ञानचंद शुक्ला व अन्य पुलिस कर्मियों पर हमला किया था।