सुल्तानपुर: शाहगंज चौकी क्षेत्र के चोपड़ा गली से अज्ञात बाइक सवार चोरों ने चोरी की बकरी, CCTV फुटेज हुआ वायरल
शहर में अज्ञात बाइक सवार चोरों द्वारा बकरीयां चोरी करने की घटनाएं लगातार की बढ़ती जा रहीं हैं।इसी कड़ी में शाहगंज चौकी क्षेत्र के चोपड़ा गली निवासी जैगम पुत्र वकील की बकरी पर बाइक सवार चोरों ने आज सुबह हाथ साफ कर दिया।सड़क किनारे बंधी बकरी को अज्ञात चोरों ने उठाया और भाग निकले।जिसका CCTV वायरल हुआ है।वहीं चोरी की घटनाओं से मोहल्लेवासियों में भारी आक्रोश है।