सुल्तानपुर: सपा में अंतर्कलह आई सामने, पूर्व में घोषित प्रत्याशी भीम निषाद ने अपने और बेटे के नाम खरीदा नामांकन पर्चा
सुल्तानपुर में 25 मई को चुनाव होना है। यहां सपा में अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व में घोषित प्रत्याशी भीम निषाद ने अपने और बेटे के नाम से पर्चा खरीदा है। उन्होंने सपा के नाम से ये पर्चा लिया है। उन्होंने बताया है कि सपा मुखिया के कहने पर ऐसा किया है।