घोड़छत्र नदी के किनारे एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की अज्ञात कारणो से मौत होने का मामला सामने आया है।मृतिका की पहचान प्रेमिया बाई कोल पति मनीराम कोल मसूरपानी के रूप मे हुई है।घटना की सूचना पर पहुंची थाना नौरोजाबाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के CHC नौरोजाबाद भेजा है और मामले मे BNSS की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर जांच कर रही है।