बिंदकी: टिकरा गांव के भारतीय सेना के जवान का इलाज के दौरान निधन, सोमवार को गांव में सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी श्याम यादव भारती सेना के जवान थे। वह उड़ीसा प्रांत में तैनात थे लेकिन लीवर की बीमारी के चलते उनका इलाज दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर रविवार की रात 9 बजे तक टिकरा गांव में शोक का माहौल छाया रहा। सोमवार को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।