मढ़ौरा: मढ़ौरा बाजार हत्या मामले में पुलिस ने पाँच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
Marhaura, Saran | Mar 13, 2026 थानाक्षेत्र के मढ़ौरा बाजार में हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे पुलिस ने बताया कि दुकान के सेल्स कर्मी सलिम की हत्या मामले में दुकान के मालिक मढ़ौरा खुर्द निवासी हजरत अली के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।