देहरादून: राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को दी मंजूरी, मदरसा बोर्ड होगा खत्म; उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने किया स्वागत
उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शरफूद्दीन कासमी ने इस विधेयक की जमकर सराहना की। बता दें कि उत्तराखंड के राज्यपाल ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को मंजूरी दी है। जिसके बाद प्रदेश में मदरसा बोर्ड अब पूरी तरह से समाहित होगा।