देहरादून: भाजपा ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को श्रद्धा के साथ मनाया
देहरादून में भारतीय जनता पार्टी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि महर्षि वाल्मीकि उन महान ऋषियों में से एक हैं, जिन्होंने मानव जीवन के कर्तव्यों और आदर्शों को रामायण के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया।