देहरादून: उत्तराखंड बना अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को मंजूरी देने वाला राज्य, मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष ने किया स्वागत
उत्तराखंड देश में पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को मंजूरी दे दी गई है राज्यपाल ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को मंजूरी देने का काम किया है. उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ़्ती शमून काजमी ने भी इस विधेयक का स्वागत करते हुए कहा है कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे भी अब शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल होंगे.