फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत पहरवापुर तथा तेंदुली गांव के बीच मंगलवार को दिन में लगभग 11:00 बजे दो बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक में सवार मधु सिंह तथा जयकरण सिंह दोनों निवासी पहरवापुर थाना कल्यानपुर तथा दूसरी बाइक में सवार राहुल, नरेंद्र तथा धनराज तीनों निवासी ग्राम हरदौलपुर थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर घायल हो गए। हड़कंप मचा रहा।