चम्पावत: बजरी लेकर चंपावत से तल्लादेश जा रहा डंपर सड़क के खुले कलवर्ट में कठनौली के पास दुर्घटनाग्रस्त
जिसमें चालक और परिचालक बाल बचे। बाद में जेसीबी मशीन के जरिए डंपर को हटाया गया और फिर सड़क पर आवाजाही सुचारू हो सकी। सीएमटी सड़क में कठनौली में एक ओर कलवर्ट का काम चल रहा है, जिससे सड़क सकरी हो गई है। बड़े वाहनों के निकलने में दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि काम की रफ्तार काफी धीमी है अक्सर वाहन फंस रहे हैं ।शीघ्र सड़क का कार्य पूरा करने की मांग की।