चम्पावत: CDO संजय कुमार सिंह कहा- 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाए जाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा बैनर के तहत विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन कराया जाएगा।प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर तथा महाविद्यालय/आयोजन स्थलों पर नोडल/सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।71 अमृत सरोवर के पास प्रतिज्ञा ली जाएगी।अमृत सरोवर स्थल पर ध्वजारोहण का आयोजन किया जाएगा तथा राष्ट्रगान गाया जाएगा।