निम्बाहेड़ा: नवरात्रि पूजा पर गए परिवार के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी
निंबाहेड़ा मे चोरो ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखो रुपए के जेवरात और नकदी उड़ा लिए। पीड़ित परिवार नवरात्रि पूजन के लिए गांव गया हुआ था। लौटने पर मुख्य दरवाजा टूटा मिला और अलमारियां खुली हुई थी। चोर करीब 2 तोले सोने की चूड़ियां, 4 तोले चांदी के कड़े, 5 ग्राम सोना, 32 हजार नकद, कपड़े और 10 हजार रुपए की डीवीडी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना किया।