राजपुर: 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर आशा कर्मियों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवा रही प्रभावित
Rajpur, Buxar | Jun 20, 2026 राजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आशा कर्मियों ने 8 माह से लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण अस्पताल की ओपीडी सेवाएं कई घंटों तक प्रभावित रहीं, हालांकि आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। प्रदर्शन कर रही आशा कर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले अक्टूबर माह से मानदेय नहीं मिला।