जमुई: पत्ता गांव में पुरानी रंजिश के चलते चाचा ने भतीजी पर चाकू से किया हमला, सदर अस्पताल में कराया भर्ती, भतीजे को भी पीटा
Jamui, Jamui | Jul 27, 2025 जिले के झाझा थाना क्षेत्र के पत्ता गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की देर रात 11 बजे के करीब दबंग चाचा ने अपने सगी भतीजी को चाकू मारकर घायल कर दिया। बचाने आए भतीजे को भी पीट दिया।जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।