घाटोल: बड़गाँव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने सरकार द्वारा HPV वैक्सीन लगवाने के लिए किया प्रेरित
बड़गाँव में शनिवार दोपहर 12 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर के द्वारा सरकार द्वारा HPV वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में 14 से 15 वर्ष तक की आयु की बालिकाओ को सर्वाइकन कैंसर के लक्षण, दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। साथ ही टी बी के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी गई।