लखीमपुर: नऊवापुर गांव में घुसा बाढ़ का पानी, घर का सामान लेकर सुरक्षित ठिकानों की ओर जा रहे ग्रामीण
नकहा ब्लॉक क्षेत्र के नऊवापुर गांव में बाढ़ का पानी घुस जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव के कई हिस्सों में पानी भरने से लोगों को आवागमन समेत रोजमर्रा के कामों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत कच्ची झोपड़िया में रहने वाले परिवारों को हो रही हैं।