महागामा: ग्रामीणों की शिकायत पर बसुआ चौक सब्जी मंडी में खराब चापानल की मरम्मत
महागामा। नगर पंचायत महागामा के कर्मियों द्वारा मंगलवार को बसुआ चौक स्थित सब्जी मंडी में खराब पड़े चापानल की मरम्मत कर उसे चालू कराया गया। चापानल खराब रहने के कारण सब्जी मंडी में आने वाले दुकानदारों एवं ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने चापानल खराब होने की शिकायत नगर पंचायत के कर्मियों से की थी। शिकायत पर नगर पंचायत