चन्द्रपुरा: दुग्दा में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में दो युवक घायल, एक गंभीर
चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत प्रेमनगर पहाड़ी के पास बिजली की चपेट में आने से आज दोपहर को दो युवक घायल हो गए। घायलों में प्रेमनगर पहाड़ी निवासी महावीर डोम का 15 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार तथा बजरंगी साहू का 32 वर्षाय पुत्र दीपक कुमार शामिल है। राजीव की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया