आज़मगढ़: ग्राम दरियाबाद के ओझौली मोड़ से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
मुबारकपुर थाना के दरियाबाद के ओझौली मोड़ से मंगलवार को एक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान दरियाबाद के ओझौली मोड़ से रईस अहमद पुत्र स्व मोहम्मद मुस्तफा निवासी इब्राहिमपुर, थाना मुबारकपुर को एक अवैध तमन्चा 303 बोर व एक जिन्दा कारतूस 303 बोर संग गिरफ्तार किया गया।