आज़मगढ़: रोडवेज बाईपास बांध पर गायत्री मंदिर के पास बाइक को मैजिक वाहन ने मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर
आजमगढ़ शहर कोतवाली के रोडवेज बाईपास बांध पर गायत्री मंदिर के पास मंगलवार को दिन में बाइक को सामने से आ रहे मैजिक वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि घायल बाइक सवार युवक बवाली मोड़ से करतारपुर की तरफ जा रहा था। हादसे को अंजाम देने वाला मैजिक वाहन सामने से आ रहा था।