आज़मगढ़: चौक स्थित दक्षिण मुखी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं का भीड़, चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन हुआ पूजन अर्चन
शहर के चौक स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर में सुबह से महिलाओं समेत भारी संख्या में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। लोगों ने माता रानी को नारियल चुनरी चढ़ाकर मन्नत मांगी और पूजा अर्चना किया। दक्षिणमुखी देवी का विशेष श्रृंगार किया गया था। विशेष आरती हुई। इस प्राचीन मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया था। दक्षिण मुखी देवी मंदिर यहां और कोलकाता में दो जगह ही स्थापित है।