बानसूर: बानसूर में गहलोत का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया
Bansur, Alwar | May 3, 2026 बानसूर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया। इस अवसर पर गिरधर गौशाला में गौ माताओं को गुड़ खिलाया गया और उनके दीर्घायु की कामना की गई। विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन वितरण, अस्पतालों में फल वितरण किया।