घोरावल: वीरकला मंदहा गांव मे बीते 11 जून को विवाहिता प्रियंका की मौत,मायके से मिली तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति समेत तीन केस दर्ज
वीरकला मंदहा गांव मे बीते 11 जून को विवाहिता प्रियंका की मौत संदिग्ध हालात में हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के मायके से मिली तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि बीते मंगलवार को क्षेत्र के वीरकला मंदहा गांव में प्रियंका की मौत हो गई थी।