घोरावल: बर्दिया गांव में आवासीय बस्ती में एक किसान के घर के दरवाजे पर 8 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ के दिखने से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे भर की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और मुक्खा फाल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया। बर्दिया गांव में मंगलवार दोपहर बाद आवासीय बस्ती में नीरज भोरतिया के घर के दरवाजे पर एक मगरमच्छ घुस गया और ट्रैक्टर में लगने वाले हल के पास बैठ गया। परिजनों ने जब वहां एक मगरमच्छ देखा तो उसे देखकर हैरान रह गए।