घोरावल: सिरसाई गांव में गुरुवार को देर शाम विद्युत करंट से एक अधेड़ महिला गंभीर रुप से झुलस गई
जानकारी के अनुसार कलावती (55) पत्नी कैलाश निवासी ग्राम सिरसाई, थाना कोतवाली घोरावल गुरुवार को देर शाम अपने घर में लाइट जलाने हेतु बोर्ड के साकिट में बिना प्लग के तार जोड़ रही थी,इसी दौरान अधेड़ महिला करंट के चपेट में आकर गम्भीर रुप से झुलस गई। परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया , जहां महिला का उपचार जारी है।