सेन्हा: सेन्हा में आयुष्मान आरोग्य मिशन के तहत स्वास्थ्य शिविर, आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी से मुफ्त इलाज
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के समीप राष्ट्रीय आयुष्मान आरोग्य मिशन योजना के तहत जिला आयुष समिति के निर्देश पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. श्वेता, डॉ. रोहित, डॉ. सुलेखा एवं डॉ. रंजीत ने ग्रामीण महिला-पुरुषों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।