बंजरिया: चैलाहा बाजार की हार्डवेयर दुकान में लगी आग का सीओ ने किया निरीक्षण
चैलाहा बाजार स्थित हार्डवेयर दुकान में लगी आग से हुए नुकसान का सीओ ने किया निरीक्षण। निरीक्षण पश्चात सीओ जलालुद्दीन अख्तर ने कहा कि आग से दुकान का सामान जल गया है। दुकानदार के आवेदन पर अंचल कार्यालय पूरा सहयोग करेगा। बता दे कि रविवार रात मनोज हार्डवेयर में अचानक लगी आग से दुकान में रखा रंग,पेंट,थिनर, प्लास्टिक का सामान व रस्सी सहित सारा सामान जल गया था।