इटारसी: पथरौटा: एनटीपीसी कैंपस का स्कूल बंद होने की समस्या पर स्थानीय लोगों ने सांसद और विधायक से की मुलाकात
रविवार शाम करीब 4.30 बजे इटारसी के पथरौटा स्थित एनटीपीसी कैंपस में संचालित स्कूल को भवन की समस्या के कारण प्रबंधन द्वारा बंद कराए जाने की शिकायत लेकर स्थानीय लोगों ने इटारसी रेस्ट हाउस में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।जिसे लेकर सांसद ने बच्चों एवं अभिभावकों को आश्वस्त कराया ।