मोहनलालगंज: नगराम में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर कसा शिकंजा
डीसीपी दक्षिणी के कुशल निर्देशन में नगराम पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।