जगदलपुर: मोदी की गारंटी लागू करने के लिए 16 जुलाई को जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय में रैली कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने छत्तीसगढ़ शासन को मोदी की गारंटी लागू करने का नोटिस दिया है। शनिवार को शाम 4 बजे कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैठक में तय हुआ है कि प्रथम चरण में 16 जुलाई को राज्य के सभी ब्लॉक तथा जिलों में रैली निकालकर "मोदी की गारंटी" लागू करने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा।