जगदलपुर: टाउन हॉल में महापौर ने स्वच्छता एम्बेसडर और निगम कर्मचारियों की बैठक ली, नगर में जन जागरूकता अभियान की तैयारी
शहर को स्वच्छता में नंबर वन लाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है। महापौर अपनी पुरी टीम के साथ इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि जगदलपुर स्वच्छता में नंबर वन कैसे आए? महापौर संजय पाण्डे ने शनिवार शाम 6 बजे जनप्रतिनिधि, स्वच्छता एम्बेसडर सहित निगम स्टाफ की बैठक टाउन हॉल में ली।